प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले - जब सरकार में थे तो ताड़ी को शराबबंदी से अलग क्यों नहीं किया, अब वोट के लिए लबनी लेकर घूम रहे हैं
News For Creaction
NEWS PORTAL
PK ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला, बोले - बिहार में कांग्रेस लालू जी के राजद की झोला उठाने वाली पार्टी है, इनका बिहार में कोई वजूद नहीं है
02/05/2025
विश्व मजदूर दिवस पर जन सुराज ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक महासंघ की स्थापना, पार्टी पूरे बिहार में 1 लाख ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को मुफ्त दुर्घटना बीमा की सुविधा देगी- मनोज भारती, प्रदेश अध्यक्ष
पटना। जन सुराज पार्टी ने आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर बिहार के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सरकारी कुव्यवस्था के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए जन सुराज ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक महासंघ, बिहार की स्थापना की। महासंघ की स्थापना के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा दंश ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को झेलना पड़ता है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में भ्रष्टाचार से लेकर दबंगों द्वारा वसूली तक, सबका सामना उन्हें करना पड़ता है। इसलिए जन सुराज ने निर्णय लिया है कि वह सभी चालकों के साथ मिलकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।
मनोज भारती ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी पूरे बिहार के 1 लाख ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को मुफ्त दुर्घटना बीमा की सुविधा देगी। साथ ही जन सुराज की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित की जाएगी जिससे ऑटो चालकों से अवैध वसूली बंद होगी और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी और बिना ट्रेनिंग के कोई लाइसेंस नहीं बनेगा। साथ ही महासंघ के अध्यक्ष नथुनी साह, महासचिव मृगांक शेखर उर्फ नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, संयोजक रविंद्र तिवारी आदि महासंघ के सदस्य मौजूद थे।
02/05/2025
PK ने जातीय जनगणना का किया समर्थन, बोले - ऐसी जानकारियों से समाज को बेहतर समझने में मदद मिलती है, लेकिन सिर्फ जनगणना हो जाने से स्थिति में सुधार नहीं होगा
प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले - 10 दिन कोचिंग-ट्यूशन लेकर समाजवाद को पढ़ लें फिर भी बिना देखे 5 लाइन समाजवाद पर नहीं बोल पाएंगे, समाजवाद इनका नहीं JP और लोहिया का है
भागलपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज भागलपुर और मुंगेर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने जनगणना में जातीय जनगणना को शामिल करने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जन सुराज लंबे समय से कहता आ रहा है कि समाज के बारे में बेहतर जानकारी देने वाले किसी भी सर्वेक्षण/जनगणना में कोई समस्या नहीं है। लेकिन जन सुराज का साफ कहना है कि सिर्फ जनगणना करने से समाज की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता। उन्होंने बिहार में हुई जातीय जनगणना का उदाहरण देते हुए कहा कि रिपोर्ट से पता चला है कि बिहार में दलित समुदाय के मात्र 3 प्रतिशत बच्चे ही 12वीं पास कर पाए हैं। लेकिन जनगणना रिपोर्ट सार्वजनिक होने के 2 साल बाद भी सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति या पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए कोई नई और ठोस योजना लागू नहीं की है। सिर्फ किताब खरीद लेने से आप विद्वान नहीं बन जाएंगे, आपको किताब को पढ़ना और समझना होगा। जातीय जनगणना के पक्ष और विरोध करने वाले दलों के लिए यह जनगणना के जरिए समाज की स्थिति में बदलाव लाने का ठोस प्रयास न होकर एक राजनीतिक मुद्दा ज्यादा लग रहा है।
प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले - 10 दिन कोचिंग-ट्यूशन लेकर समाजवाद को पढ़ लें फिर भी बिना देखे 5 लाइन समाजवाद पर नहीं बोल पाएंगे, समाजवाद इनका नहीं JP और लोहिया का है
प्रशांत किशोर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की समाजवाद की समझ पर हमला करते हुए कहा कि 10 दिन कोचिंग लेने और अपने सलाहकारों से सलाह लेने के बाद भी तेजस्वी यादव बिना देखे समाजवाद पर 5 लाइन भी नहीं बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कब से समाजवाद के नेता हो गए। इस देश में समाजवाद जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिस का है। तेजस्वी यादव को तो समाजवाद की परिभाषा भी नहीं मालूम है।
केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना को मंजूरी देने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने जातीय गणना को जनगणना में शामिल किए जाने पर कहा है कि किसी प्रकार की गणना जिससे समाज के बारे में बेहतर जानकारी हो इससे कोई दिक्कत नहीं है। सिर्फ गणना हो जाने मात्र से देश में सुधार नहीं होगा। गणना के नतीजों पर सरकार काम करेगी तब सुधार होगा। बिहार में जातीय जनगणना रिपोर्ट में गरीब परिवारों को 2 लाख रुपए रोजगार के लिए देने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक नहीं मिला। सिर्फ किताब खरीद लेने से आप विद्वान नहीं बन जाएंगे, किताब को पढ़कर समझना भी पड़ेगा।
पाकिस्तान से आयी भक्तो की राष्ट्रीय भौजाई सीमा हैदर को क्या सरकार वापस भेजेगी ?
भारत के एक्शन से पाकिस्तान सेना में भगदड़, 5 हजार सैनिकों का इस्तीफा, परिवार के पाक छोड़ने के बाद आर्मी चीफ असीम मुनीर भी लापता, बिलावल भुट्टो का परिवार पहुंचा कनाडा
ललकार
======
बंशी नहीं बिगुल बजने दो , धुआँधार हो जाने दो।।
दुश्मन युद्ध चाहता है तो , एक बार हो जाने दो।।
रोजरोज की किचकिच से यदि, पिण्ड छुड़ाना है तो फिर,
जो होगा देखा जायेगा , आर पार हो जाने दो।।
बेशक हमने पक्ष लिया है , आजीवन उजियारों का।।
सदा वार झेला है हमने, खुले छिपे अँधियारों का।।
लेकिन लिए आँख में आँसू , सहनशीलता बोल उठी,
ऐसे उजले दिन से अच्छा , अन्धकार हो जाने दो ।।
जो होगा देखा जायेगा , आर पार हो जाने दो।।
दुश्मन युद्ध चाहता है तो , एक बार हो जाने दो।।
मरने और मारने का प्रण , लेकर घर से निकल पड़ो।।
दुश्मन की छाती पर जमकर, लावे जैसे उकल पड़ो।।
तड़प उठे क्रूरता बैर की , सहम उठे संहारों से,
सदियाँ भुला न पाएँ ऐसा , चीत्कार हो जाने दो।।
जो होगा देखा जायेगा , आर पार हो जाने दो।।
दुश्मन युद्ध चाहता है तो , एक बार हो जाने दो।।
किसमें कितना ज्यादा दम खम , अब दिखलाना ही होगा।।
बलिदानी भावों का परचम , फिर लहराना ही होगा ।।
भले प्रलय के पर्वत टूटें , महाकाल कलिकाल हिलें,
तीनों लोक थरथरा जाएँ , जीत हार हो जाने दो।।
जो होगा देखा जायेगा , आर पार हो जाने दो।।
दुश्मन युद्ध चाहता है तो , एक बार हो जाने दो।।
यद्यपि कवि का ध्येय नहीं है , मानव को मानव मारे।।
सपने में भी नहीं समर्थन , हिंसा का सुन लो प्यारे।।
पर निर्दोषों के हत्यारों , की हत्या मजबूरी है,
फिर चाहे यह दुराचार हो , दुराचार हो जाने दो ।।
जो होगा देखा जायेगा , आर पार हो जाने दो।।
दुश्मन युद्ध चाहता है तो , एक बार हो जाने दो।।
जंग हुई तो तय है स्तुति भी निन्दा हो जायेगी ।।
भीषणता से मृत्यु हार कर शर्मिन्दा हो जायेगी ।।
लेकिन जब परिणाम मिलेंगे तो ऐसा मन बदलेगा,
जिओ और जीने दो वाली अड़ ज़िन्दा हो जायेगी ।।
इसीलिए कहता हूँ वीरो, धारदार हो जाने दो ।।
जो होगा देखा जायेगा , आर पार हो जाने दो।।
दुश्मन युद्ध चाहता है तो , एक बार हो जाने दो।।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Address
800020