Vidya Seva Ashram :विद्या सेवा आश्रम

Vidya Seva Ashram :विद्या सेवा आश्रम

Share

VSA: MNNITians द्वारा संचालित हिन्दुस्तान के छात्रों हेतु एक अनोखी पाठशाला।।

दोस्तों हमारा परिचय किसी एक व्यक्तिव पर आधारित नहीं है वरन कृतित्व पर आधारित है ,सरल शब्दों में

कहें तो यह एक सोंच है जो कि किसी भी जिम्मेदार नागरिक में राष्ट्र की तरक्की हेतु होना अवश्यम्भावी है । यह

आवश्यक नहीं है कि राष्ट्रसेवा के लिए सेना में भर्ती हुआ जाये अपितु अपने कर्मों के द्वारा अधिक से अधिक

देशवासियों को लाभ पहुँचाकर या उनका पथप्रदर्शक बन कर भी राष्ट्रसेवा की जा सकती है ।

Photos from Vidya Seva Ashram :विद्या सेवा आश्रम's post 21/06/2023

आप सभी को विश्व योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Photos from Vidya Seva Ashram :विद्या सेवा आश्रम's post 21/06/2023

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

16/03/2020

हम इलाहाबाद से प्रयागराज हो गए लेकिन दिल हिन्दुस्तानी ही है..... जय हिन्द।।

Photos from Vidya Seva Ashram :विद्या सेवा आश्रम's post 16/03/2020

हम इलाहाबाद से प्रयागराज हो गए लेकिन दिल हिन्दुस्तानी ही है और हमेशा रहेगा....जय हिन्द।।

10/01/2018

*_RTI_ लगाने का तरीका*

👉🏿RTI मलतब है सूचना का अधिकार - ये कानून हमारे देश में 2005 में लागू हुआ।जिसका उपयोग करके आप सरकार और
किसी भी विभाग से सूचना मांग सकते है। आमतौर पर लोगो को इतना ही पता होता है।परंतु आज मैं आप को इस के बारे में कुछ और रोचक जानकारी देता हूँ -

👉🏿RTI से आप सरकार से कोई भी सवाल पूछकर सूचना ले सकते है।
👉🏿RTI से आप सरकार के किसी भी दस्तावेज़ की जांच कर सकते है।
👉🏿RTI से आप दस्तावेज़ की प्रमाणित कापी ले सकते है।
👉🏿RTI से आप सरकारी कामकाज में इस्तेमाल सामग्री का नमूना ले सकते है।
👉🏿RTI से आप किसी भी कामकाज का निरीक्षण कर सकते हैं।
👉🏿RTI में कौन- कौन सी धारा हमारे काम की है।

👉🏿धारा 6 (1) - RTI का आवेदन लिखने का धारा है।
👉🏿धारा 6 (3) - अगर आपका आवेदन गलत विभाग में चला गया है। तो वह विभाग
इस को 6 (3) धारा के अंतर्गत सही विभाग मे 5 दिन के अंदर भेज देगा।
👉🏿धारा 7(5) - इस धारा के अनुसार BPL कार्ड वालों को कोई आरटीआई शुल्क नही देना होता।
👉🏿धारा 7 (6) - इस धारा के अनुसार अगर आरटीआई का जवाब 30 दिन में नहीं आता है
तो सूचना निशुल्क में दी जाएगी।
👉🏿धारा 18 - अगर कोई अधिकारी जवाब नही देता तो उसकी शिकायत सूचना अधिकारी को दी जाए।
👉🏿धारा 8 - इस के अनुसार वो सूचना RTI में नहीं दी जाएगी जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हो या विभाग की आंतरिक जांच को प्रभावित करती हो।
👉🏿धारा 19 (1) - अगर आप
की RTI का जवाब 30 दिन में नहीं आता है।तो इस
धारा के अनुसार आप प्रथम अपील अधिकारी को प्रथम अपील कर सकते हो।
👉🏿धारा 19 (3) - अगर आपकी प्रथम अपील का भी जवाब नही आता है तो आप इस धारा की मदद से 90 दिन के अंदर दूसरी
अपील अधिकारी को अपील कर सकते हो।

👉🏿RTIकैसे लिखे?

इसके लिए आप एक सादा पेपर लें और उसमे 1 इंच की कोने से जगह छोड़े और नीचे दिए गए प्रारूप में अपने RTI लिख लें
..................................

सूचना का अधिकार 2005 की धारा 6(1) और 6(3) के अंतर्गत आवेदन।

सेवा में,

अधिकारी का पद / जनसूचना अधिकारी
विभाग का नाम.............

विषय - RTI Act 2005 के अंतर्गत .................. से संबधित सूचनाऐं।

अपने सवाल यहाँ लिखें।

1-..............................
2-...............................
3-..............................
4-..............................
5-..............................
6-.............................

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू का पोस्टलऑर्डर ........ संख्या अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्डधारी हूं। इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल.कार्ड नं..............है।
यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित
नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम,2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोकसूचना अधिकारी को पांच दिनों के
समयावधि के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत
सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:....................
पता:.....................
फोन नं:..................

हस्ताक्षर...................

ये सब लिखने के बाद अपने हस्ताक्षर कर दें।
👉🏿अब मित्रो केंद्र से सूचना मांगने के लिए आप 10 रु देते है और एक पेपर की कॉपी मांगने के 2 रु देते है।
👉🏿हर राज्य का RTI शुल्क अगल अलग है जिस का पता आप कर सकते हैं।
👉🏿जनजागृति के लिए जनहित में शेयर करे।
👉🏿RTI का सदउपयोग करें और भ्रष्टाचारियों की सच्चाई /पोल दुनिया के सामने लाईए|

23/08/2017

यूपी पीसीएस प्रारम्भिक 2017 (expected)
टेस्ट प्रश्न संख्या-150
समय-2 घण्टे, अधिकतम अंक-200

नोट्स-दोस्तों प्रश्नों को टाइप करने और सामग्री के शुद्धता पर मैंने पूरी सतर्कता रखी है।फ़िर भी आप सभी का सुझाव वांछनीय है।

1-23 जुलाई 2017को एक दिवसीय अंतरास्ट्रीय ,महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच किस मैदान पर खेला गया था- लॉर्ड्स,लंदन
2-हाल ही में किस राज्य ने सिंगल वोमेन पेंशन योजना शुरू किया है-तेलंगाना।
3-यूरोप के किस देश में ईश निंदा कानून को समाप्त कर दिया-डेनमार्क।
4-मन की बात-रेडियो पर सामाजिक क्रांति नामक पुस्तक किसने लिखा है-राजेश गुप्ता।
5-सीता :वारियर ऑफ मिथिला बुक के रचनाकार है-अमिष त्रिपाठी।
6-आईसीसी डेज़र्ट टी -20 कप 2017 किस देश ने अपने नाम किया-अफगानिस्तान।
7-हाल ही में किस देश मे हैजा महामारी से हजारों लोगों की मौत हो गयी-यमन
8-2017-18 की दूसरी द्वेमासिक मौद्रिक नीति किस तिथि को घोषित किए गए-7जून 2017
9-जून 2017 में हुए यूके(ब्रिटेन)आम चुनाव में कितने भारतीय मूल के सांसद चूने गए है-12
10-आईएस द्वारा हाल ही में नस्ट किये गए अल-नूरी मस्जिद किस देश में है-इराक
11-भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 29 मई से 3 जून 2017 तक कितने यूरोपीय देशों की यात्रा किया गया था-4
12-5 जून 2017 को कतर से कितने देशों ने एक साथ अपने सबन्ध तोड़े-4 देश
13-अप्रैल 2017 में भारतीय मिस टीन यूनिवर्स का आयोजन किस देश मे हुआ है-मानागुआ,निकारागुआ।
14-मेलबर्न क्रिकेट क्लब की आजीवन सदस्यता हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी को मिला है-वी वी एस लक्ष्मण।
15-अभी हाल ही में कौन सा सुल्तान अज़लान शाह कप का आयोजन किया गया था-26वा
16- आईसीसी महिला विश्व कप (2017 ICC Women’s World Cup) के फाइनल में मेजबान इंग्लैण्ड (England) ने भारत (India) को एक रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैण्ड आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अब तक कितनी बार जीत चुका है? – चार बार
17-वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए 21 जुलाई 2017 को शुरू की गई उस नई पेंशन योजना का क्या नाम है जिसके तहत 8% के सुनिश्चित रिटर्न की गारण्टी प्रदान की गई है? – प्रधानमंत्री वय वन्दना योजना (PMVVY
18-राष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविन्द (Ramnath Kovind) ने इस प्रतिष्ठित चुनाव में संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार (Meira Kumar) को पराजित कर देश के नए राष्ट्रपति बने,इस चुनाव का परिणाम कब आया -20 जुलाई 2017
19-रोजर फेडरर (Roger Federer) ने 16 जुलाई 2017 को हुए विम्बलडन (Wimbledon) के पुरुष एकल फाइनल (men’s singles final) में किसे हराया-मारिन सिलिक (Marin Cilic) को।
20-पूर्व चैम्पियन वीनस विलियम्स को 15 जुलाई 2017 को फाइनल में हराकर किसने वर्ष 2017 का विम्बलडन का महिला एकल खिताब (Wimbledon women’s singles title) पहली बार जीत लिया? – गार्बीन मुगुरुज़ा (Garbine Muguruza
21-भारत के 49 हवाईअड्डों के लिए किए गए वर्ष 2017 के ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (Customer Satisfaction Survey) में किस हवाईअड्डे ने पहला स्थान प्राप्त किया है? – रायपुर (Raipur)
22-15 जुलाई 2017 को दिवंगत होने वाली मरयम मिर्जाखानी (Maryam Mirzakhani) किस क्षेत्र से जुड़ी एक सुप्रसिद्ध हस्ती थीं? – गणित
23-भारतीय जनता पार्टी (BJP) के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने किस तिथि को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) की शपथ ली-19मार्च 2017
24-कांग्रेस के अमरिन्दर सिंह (Amrinder Singh) को 16 मार्च 2017 को पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) की शपथ दिलाई गई। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका कौन सा कार्यकाल है? – दूसरा
25-केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 (National Health Policy 2017) को अंतत: मार्च 2017 के दौरान अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। नई स्वास्थ्य नीति के तहत जीवन प्रत्याशा (life expectancy) को वर्ष 2025 तक वर्तमान 67.5 वर्ष से कितना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है? – 70 वर्ष
26-लोकसभा में विदेश मंत्रालय द्वारा 15 मार्च 2017 को प्रदत्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2015-16 के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को अपनी तरफ से कितनी धनराधि प्रदान की थी? – 244 करोड़ रुपए
27-राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 18 जनवरी 2017 को बिल्कुल नए रूप में बहाल की गई उस जर्मन कार पर से पर्दा हटाया जिसका प्रयोग कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) ने ब्रिटिश अधिकारियों की आंखों में धूल झोककर देश से भाग निकलने का ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया था। यह घटना कब घटित हुई थी? – 17 जनवरी 1941 को
28-भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थानों (IITs) के संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB) की एक-समिति (sub-committee) ने देश के आईआईटी संस्थानों में लड़कियों (girls) के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की है? – 20%
29-सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने मध्यम तथा निम्न आय वर्ग के लोगों को न्यायालय में अपने मामलों की पैरवी करने को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 16 फरवरी 2017 को एक नई योजना को शुरू किया जिसके तहत उन्हें आर्थिक सहायता व सस्ती दरों पर न्याय उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस महात्वाकांक्षी योजना का नाम क्या है? – मीडियम इन्कम ग्रुप स्कीम (Middle Income Group Scheme)
30- भारत के उस एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी (active volcano) का क्या नाम है जो फरवरी 2017 के दौरान एक बार फिर लावा तथा आग उगलने लगा? – बैरेन द्वीप ज्वालामुखी
31-पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के विवाहों को नियमन के तहत लाने के लिए बहुप्रतीक्षित विधेयक – हिन्दू विवाह विधेयक, 2017 (Hindu Marriage Bill 2017) को यहाँ की सीनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। यह पाकिस्तान में पहला ही मौका है जब हिन्दू समुदाय के लिए एक विस्तृत विवाह कानून बनाया गया है। पाकिस्तान के उस हिन्दू राजनीतिज्ञ का क्या नाम है जिन्होंने हिन्दुओं के विवाह को वैधता प्रदान करने के लिए कानून बनाने के लिए पिछले कुछ वर्ष संघर्ष किया है? – रमेश कुमार वंकवानी
32-समुद्र में चलने वाली भारतीय नौसेना (Indian Navy) की उस दूसरी पालनौका (sailboat) का क्या नाम है जिसे नौसेना में 18 फरवरी 2017 को शामिल किया गया तथा जो इसके एक महिला दल द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा करने- वाले अभियान में प्रयोग में लाया जायेगा? – “आईएनएसवी तारिनी” (‘INSV Tarini’)
33-17 फरवरी 2017 को मेरठ में दिवंगत होने वाले वेद प्रकाश शर्मा (Ved Prakash Sharma) किस क्षेत्र से जुड़े थे? – हिंदी उपन्यास
34--वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने पक्षी विहार है-13
35-सांडिल्य पक्षी विहार किस जिले में है-हरदोई
36-हाल ही में प्रदेश का 15वा प्रस्तावित नगर निगम है-फैज़ाबाद।
37-उत्तर प्रदेश में कितनी महिला मुख्यमंत्री रह चुकी है-2
38-नरौरा पावर प्लांट कब से काम करना प्रारम्भ कर दिया था-1991
39-उत्तर प्रदेश में पहला अभिनव विद्यालय की स्थापना किस जिले में हुई है-इलाहाबाद।
40-सबसे कम साक्षरता वाले केंद्र शासित प्रदेश है-दादर नागर हवेली
41-भारत मे 40 लाखी शहरों की संख्या है-9
42-यूपी में सबसे कम जनसंख्या किस जिले में है-महोबा।
43-यूपी में 10 लाखी शहरों की संख्या है-7
44-भारत का वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर क्या है-1.64
45-2011 जनगणना का थीम क्या था-हमारी जनगणना हमारा भविष्य।
46-सार्क देशों में सबसे ज्यादा साक्षरता है-मालद्वीप।
47-किस पर्वतीय दर्रे से होकर भारतीय तीर्थयात्री मानसरोवर झील तथा कैलाश पर्वतीय घाटी के दर्शन हेतु जाते हैं → लिपुलेख
48-तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किस नदी का उद्गम स्रोत स्थित है → सिन्धु, सतलुज, ब्रह्मपुत्र.
49-कुल अक्षांशों की संख्या कितनी है -180
50-विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप 'माजुली' का निर्माण करने वाली नदी हैं → ब्रह्मपुत्र
51-पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है → देशांतर रेखा
52-स्थल मण्डल का तात्पर्य है → पृथ्वी की बाह्य पपड़ी
53-ख़ैबर दर्रे से कौन से दो देश जुड़े हैं → अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान
54-किस नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है → कोसी
55-वर्ष 2006 के लगभग मध्य में निम्नलिखित हिमालय दर्रों में से कौन-सा एक भारत और चीन के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए पुनः खोला गया → नाथुला
56-निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है → बेतवा
57-निम्नलिखित में से किस नदी को 'उड़ीसा का शोक' कहा जाता है → महानदी
58-पृथ्वी के किस भाग में निकल और लोहे की प्रधानता है → निफे
59-निम्नलिखित में से कौन-सी नदी एश्चुअरी डेल्टा नहीं बनाती है → महानदी
60-बोस्निया का सबसे प्रमुख पर्वत कौन-सा है → डिनैरिक आल्प्स
61-कोला प्रायद्वीप निम्न में से किस देश में स्थित है → रूस
62-छोटानागपुर पठारी प्रदेश का सबसे प्रमुख नगर कौन-सा है → रांची
63-कोचीन का जुड़वाँ नगर कौन-सा है → एर्नाकुलम
64-पृथ्वी की अनुमानित आयु निम्न में से कितने वर्ष है → 400 करोड़ वर्ष
65-सन 1902 में भारत की सबसे पहली जलविद्युत परियोजना निम्न में से कहाँ स्थापित की गयी थी- शिवसमुद्रम
66-भारत में सर्वप्रथम कोयला उत्खनन निम्न में से किस स्थान पर प्रारम्भ किया गया- रानीगंज
67-निम्न में से किसकी वृद्धि (प्रतिशत में) देश में सबसे तीव्र गति से हो रही है → महिला साक्षरता
68-निर्माण की दृष्टि से निम्न में से कौन-सी चट्टान सर्वाधिक प्राचीन है -आग्नेय
69-निम्न में से कौन महाराष्ट्र में स्थित नहीं है -अमरनाथ की गुफ़ाएं
70-विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कोटोपैक्सी कहाँ स्थित है → इक्वाडोर
71-किसके काल में ‘बोर्ड ऑफ रेवन्यू’ की स्थापना हुई — हेस्टिंग्स
72-किस अंग्रेज को प्रशासनिक सेवा का जनक कहा जाता है — कॉर्नवालिस
73- कोकलकता में स्थित फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की — लॉर्ड वेलेजली ने
74-टैंसी एक्ट या काश्तकारी अधिनियम कब लागू हुआ — 1822 में
75-बैरकपुर में सैन्य विद्रोह कब आरंभ हुआ — 1824 में
76-किस गर्वनर जनरल का कार्यकाल शिक्षा सुधारों के लिए माना जाता है — विलियम बैंटिंक
77-कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना कब और किसने की — 1835 ई., विलियम बैंटिंक ने
78-बालिका हत्या पर प्रतिबंध कब लगाया गया — 1830 में
79-किसे ‘भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता’ कहा जाता है — लॉर्ड चाल्र्स मेटकॉफ को
80-इनाम कमीशन’ की स्थापना किसने की — लॉर्ड डलहौजी ने
81-किस कर व्यवस्था के अंतर्गत किसानों से उपज का 50% वसूला जाता था — रैयतवाड़ी व्यवस्था
82-नरबलि प्रथा का अंत किस गवर्नर के काल में हुआ —लाॅड डलहौजी
83-भारत से ब्रिटेन की ओर ‘संपत्ति के अपवहन’ का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया — दादाभाई नौरोजी
84-भारत में टेलीग्राफ लाइन किसके द्वारा शुरू की गई — कलकत्ता व आगरा,लाॅड 85-डलहौजी
भारत में पहली सूती वस्त्र मिल कहाँ स्थापित की गई — मुंबई
86-हडप्पा किस नदी के तट पर स्थित है - रावी नदी
87-हड़प्पा सम्भ्यात के किस स्थल में विशाल स्नानगार प्राप्त हुआ है - मोहनजोदड़ो
88-गोदीबाड़ा किस हड़प्पा स्थल से प्राप्त हुआ है - लौथल
89-सिन्धु सभ्यता किस युग से सम्बन्धित है - कांस्य युग से
90-सिन्धु सभ्यता के निवासी किस घातु से अपरिचित थे - लोहे से
91-अहमद शाह अब्दाली ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किए — 8 बार
92-नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण कब किया — 1739 ई.
93-शिवाजी के समय कितना राजस्व वसूला जाता था — भू-राजस्व का 33%
94-‘आगरा की जामा मस्जिद’ का निर्माण किसने कराया — जहाँआरा ने
95-किस सिख गुरु ने फारसी भाषा में जफरनामा लिखा — गुरु गोविंद सिंहगुरु
96-नानक का जीवन परिचय किस सिख गुरु ने लिखा — गुरु अर्जुन देव ने
97-औरंगजेब के शासन काल में बंगाल का नबाब कौन था — मुर्शीद कुली खाँ
98-तंत्रिका कोशिका मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है।
99-महाधमनी मानव शरीर की सबसे बड़ी धमनी है।
100-मानव शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला पदार्थ जल (55-60%) है।
101-शुक्राणु मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका होती है। यह एक नर जनन कोशिका है।102-एड्रीनलीन हार्मोन को ‘करो या मरो’ हार्मोन भी कहा जाता है।103-हाइपोथेलेमस ग्रंथि को ‘सुपर मास्टर (Head Master)’ ग्रंथि कहा जाता है।
104-जबड़े की हड्डी मानव शरीर की सबसे मजबूत हड्डी होती है।105-मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज है जो कर्ण में होती है।
106-सबसे लम्बी हड्डी फीमर (जांघ में) होती है।
107-4° से. तापक्रम पर जल का घनत्व अधिकतम होता है।
108-बॉक्साइट एल्युमिनियम का प्रमुख खनिज होता है।
109-रुधिर की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है।
110-विटामिन सी घाव भरने में सहायक है।
111-केले में अनिषेक जनन पाया जाता है।
112-तिलचिट्टा में रुधिर रंगहीन होता है।
113-तम्बाकू में निकोटिन नामक विषैला पदार्थ होता है।
114-मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम नामक वर्णक के कारण होता है।115-बीयर किण्वन से बनाई जाती है जबकि शराब आसवन से बनाई जाती है।
116-परावर्तन के कारण हमें वस्तुएँ दिखाई देती हैं।
117-आसंजक बल के द्वारा लिफाफे पर डाक टिकट चिपकी रहती है।
118-एन्थ्रेसाइट प्रकार का कोयला उत्तम गुणवत्ता का होता है। इसमें कार्बन सर्वाधिक मात्रा में होता है।
119-द्रव्यमान का मात्रक किलेग्राम तथा भार का मात्रक न्यूटन होता है।
120-पारा, सिजियम, गैलियम द्रव धातु होते हैं, शेष ठोस धातु होते हैं।
121-–40° सेन्टीग्रेड तथा –40° फॉरेनहाइट समान होते हैं।
122-सोयाबीन में सर्वाधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
123-प्रोटीन की कमी से– क्वाशिओस्कारे तथा मेरेस्मस रोग हो जाते हैं।
124-सोडियम स्वतंत्र अवस्था में जल उठता है, अतः इसे केरोसीन में रखा जाता है।
125-सफेद फास्फोरस को पानी में रखा जाता है।
126-चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।
127-पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो जाती हैं।
128-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है।
129-कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए प्रमुख उत्तरदायी गैस है।
130-ओजोन मंडल पराबैंगनी किरणोँ को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवोँ की रक्षा करता है।
131-कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग आग बुझाने के लिए किया जाता है।
132-पहला हृदय प्रत्यारोपण डॉ. क्रिस्टियन बर्नार्ड द्वारा किया गया था।
133-भारी जल परमाणु भट्टी में मंदक के रूप में प्रयुक्त होता है।
134. संविधान में कितने मूल कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है?— 11.
135. संघीय कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित हैं?— राष्ट्रपति
136. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी विवाद कौन सुलझाता हैं?— सर्वोच्च न्यायालय
137. राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है?— संसद और राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
138. भारत का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?— राष्ट्रपति
139. संसद की स्वीकृति के पश्चात राष्ट्रपति शासन कितने दिन प्रभावी रहता हैं?— छ: माह
140- ‘सार्वजनिक धन’ का संरक्षक किसे कहा जाता है?— नियंत्रक-महालेखा परीक्षक को
141. किस राज्य की विधान सभा का कार्यकाल 6 वर्ष है?— जम्मू-कश्मीर
142- सर्वप्रथम पंचायती राजव्यवस्था को किस राज्य में लागू किया गया?— राजस्थान ( नागौर, 2 अक्टूबर, 1959 को )
143. भारत में कितने राज्य व केन्द्रशसित प्रदेश हैं?— 29 राज्य व 7 केन्द्रशासित प्रदेश
144- जनहित याचिका किस न्यायालय में दायर की जा सकती है?— उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में
145- भारत में मताधिकार के लिए कितनी आयु सीमा निर्धारित की गई हैं?— 18 वर्ष
146-रुपए का सर्वप्रथम अवमूल्यन कब हुआ — 20 सितंबर, 1949
147-दूसरी बार रुपए का अवमूल्यन कब हुआ — 6 जून, 1966
148-भारतीय रिजर्व बैंक में एक गवर्नर के अलावा कितने डिप्टी गवर्नर होते हैं — चार
149-रिजर्व बैंक अधिकतम् किस मूल्यवर्ग तक के बैंक नोट जारी कर सकता है।
150-विश्व में तंबाकू उत्पादन में भारत का स्थान-तीसरा।

07/07/2017

To bycott or not bycott Chinese items :
1- you may bycott "made in china " but what you will do when you will realise that " 90-95 percent components " of " made in India " items are Chinese only . ( Eg : Micromax just assembles most of the Chinese materials into a smartphone and calls it indian )
2- why we want to bycott ? Because Chinese are bullying us ?
And why they are able to do so ?
Answer is : comprehensive power of China ( economic power + military power + cultural power + psychological power + innovative power ) is way more than India . ( Chinese defense budget is three times of ours and there economy is 5 times )
3- why India lacks that kind of comprehensive power ?
Well , we all are responsible .
Everytime we don't do our work properly , we take or give bribe , we elect a corrupt and criminal politician just because of his caste or our self-interest , everytime we decide to work as a peon rather opening our own venture , everytime we fight over caste / relegion / cow / cow urine / beef / kurta of p.m , everytime we decide to work in a bank or some middle man job ( acting as a Dalal cm marketing manager ) after forgetting our engineering skills , everytime we ( including me ) opt for civil services in spite of building some robot or some machine , everytime we tell our kid to go for placement intensive education rather doing something of his own ......
WE MAKE CHINA STRONGER AND INDIA WEAKER.
3- What can be done ?
Well the simplest thing we may do is to start respecting innovators and entrepreneurs ( by entrepreneurs I mean someone building something new , not those who just want to build an app and become digitalized दलाल ) .
we ought to respect scientist / teachers / humanitarians more than bureaucrats / money bags and politicians .
We should start respecting and caring for our farmers . We at cities need to reach out to villages and handhold the अन्नदाता who is compelled to su***de because of our collective apathy .
We need to teach our kids electronics / programming / manufacturing / liberal arts / criticle thinking , rather saving money to push them into coaching Mandis of KOTA and then ORN .
We need to stop treating 16 percent of minorities and 17 percent of historically oppressed communities with skepticism. We should realise the deep value of fraternity .
We need to think this nation as ours ( specially when we decide to throw garbage outside , break traffic signal , evade tax , steal government property ) .
We need to pubilcy condemn the bureaucrats and politicians who are corrupt and still justifying there corruption by most hypocritic arguments .
The key to defeat China lies in outsmarting , outworking , out-innovating China .....not in burning Chinese items for a news clip and sharing that clip via a Chinese phone .
We should first identify the deep hypcrorisy which have almost became congenital in us and then we need to get rid of.

15/02/2017

Congratulations ISRO for this achievement. ISRO has been working hard since decades and is finally seeing success We are waiting for that day when we'll establish Indian Space Station....Jai Hind....:) :)

04/01/2017

महाराणा प्रताप के बारे में कुछ रोचक जानकारी:-
1... महाराणा प्रताप एक ही झटके में घोड़े समेत दुश्मन सैनिक को काट डालते थे।
2.... जब इब्राहिम लिंकन भारत दौरे पर आ रहे थे । तब उन्होने अपनी माँ से पूछा कि- हिंदुस्तान से आपके लिए क्या लेकर आए ? तब माँ का जवाब मिला- ”उस महान देश की वीर भूमि हल्दी घाटी से एक मुट्ठी धूल लेकर आना, जहाँ का राजा अपनी प्रजा के प्रति इतना वफ़ादार था कि उसने आधे हिंदुस्तान के बदले अपनी मातृभूमि को चुना ।”
लेकिन बदकिस्मती से उनका वो दौरा रद्द हो गया था |
“बुक ऑफ़ प्रेसिडेंट यु एस ए ‘ किताब में आप यह बात पढ़ सकते हैं |
3.... महाराणा प्रताप के भाले का वजन 80 किलोग्राम था और कवच का वजन भी 80 किलोग्राम ही था|
कवच, भाला, ढाल, और हाथ में तलवार का वजन मिलाएं तो कुल वजन 207 किलो था।
4.... आज भी महाराणा प्रताप की तलवार कवच आदि सामान उदयपुर राज घराने के संग्रहालय में सुरक्षित हैं |
5.... अकबर ने कहा था कि अगर राणा प्रताप मेरे सामने झुकते है, तो आधा हिंदुस्तान के वारिस वो होंगे, पर बादशाहत अकबर की ही रहेगी|
लेकिन महाराणा प्रताप ने किसी की भी अधीनता स्वीकार करने से मना कर दिया |
6.... हल्दी घाटी की लड़ाई में मेवाड़ से 20000 सैनिक थे और अकबर की ओर से 85000 सैनिक युद्ध में सम्मिलित हुए |
7.... महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक का मंदिर भी बना हुआ है, जो आज भी हल्दी घाटी में सुरक्षित है |
8.... महाराणा प्रताप ने जब महलों का त्याग किया तब उनके साथ लुहार जाति के हजारो लोगों ने भी घर छोड़ा और दिन रात राणा कि फौज के लिए तलवारें बनाईं | इसी
समाज को आज गुजरात मध्यप्रदेश और राजस्थान में गाढ़िया लोहार कहा जाता है|
मैं नमन करता हूँ ऐसे लोगो को |
9.... हल्दी घाटी के युद्ध के 300 साल बाद भी वहाँ जमीनों में तलवारें पाई गई।
आखिरी बार तलवारों का जखीरा 1985 में हल्दी घाटी में मिला था |
10..... महाराणा प्रताप को शस्त्रास्त्र की शिक्षा "श्री जैमल मेड़तिया जी" ने दी थी, जो 8000 राजपूत वीरों को लेकर 60000 मुसलमानों से लड़े थे। उस युद्ध में 48000 मारे गए थे । जिनमे 8000 राजपूत और 40000 मुग़ल थे |
11.... महाराणा के देहांत पर अकबर भी रो पड़ा था |
12.... मेवाड़ के आदिवासी भील समाज ने हल्दी घाटी में
अकबर की फौज को अपने तीरो से रौंद डाला था । वो महाराणा प्रताप को अपना बेटा मानते थे और राणा बिना भेदभाव के उन के साथ रहते थे ।
आज भी मेवाड़ के राजचिन्ह पर एक तरफ राजपूत हैं, तो दूसरी तरफ भील |
13..... महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक महाराणा को 26 फीट का दरिया पार करने के बाद वीर गति को प्राप्त हुआ | उसकी एक टांग टूटने के बाद भी वह दरिया पार कर गया। जहाँ वो घायल हुआ वहां आज खोड़ी इमली नाम का पेड़ है, जहाँ पर चेतक की मृत्यु हुई वहाँ चेतक मंदिर है |
14..... राणा का घोड़ा चेतक भी बहुत ताकतवर था उसके
मुँह के आगे दुश्मन के हाथियों को भ्रमित करने के लिए हाथी की सूंड लगाई जाती थी । यह हेतक और चेतक नाम के दो घोड़े थे|
15..... मरने से पहले महाराणा प्रताप ने अपना खोया हुआ 85 % मेवाड फिर से जीत लिया था । सोने चांदी और महलो को छोड़कर वो 20 साल मेवाड़ के जंगलो में
घूमे ।
16.... महाराणा प्रताप का वजन 110 किलो और लम्बाई 7’5” थी, दो म्यान वाली तलवार और 80 किलो का भाला रखते थे हाथ में।
महाराणा प्रताप के हाथी
की कहानी:
मित्रो, आप सब ने महाराणा
प्रताप के घोड़े चेतक के बारे
में तो सुना ही होगा,
लेकिन उनका एक हाथी
भी था। जिसका नाम था रामप्रसाद। उसके बारे में आपको कुछ बाते बताता हुँ।
रामप्रसाद हाथी का उल्लेख
अल- बदायुनी, जो मुगलों
की ओर से हल्दीघाटी के
युद्ध में लड़ा था ने अपने एक ग्रन्थ में किया है।
वो लिखता है की- जब महाराणा प्रताप पर अकबर ने चढाई की थी, तब उसने दो चीजो को ही बंदी बनाने की मांग की थी ।
एक तो खुद महाराणा
और दूसरा उनका हाथी
रामप्रसाद।
आगे अल बदायुनी लिखता है
की- वो हाथी इतना समझदार व ताकतवर था की उसने हल्दीघाटी के युद्ध में अकेले ही अकबर के 13 हाथियों को मार गिराया था ।
वो आगे लिखता है कि-
उस हाथी को पकड़ने के लिए
हमने 7 बड़े हाथियों का एक
चक्रव्यूह बनाया और उन पर
14 महावतो को बिठाया, तब कहीं जाकर उसे बंदी बना पाये।
अब सुनिए एक भारतीय
जानवर की स्वामी भक्ति।
उस हाथी को अकबर के समक्ष पेश किया गया ।
जहा अकबर ने उसका नाम पीरप्रसाद रखा।
रामप्रसाद को मुगलों ने गन्ने
और पानी दिया।
पर उस स्वामिभक्त हाथी ने
18 दिन तक मुगलों का न
तो दाना खाया और न ही
पानी पिया और वो शहीद
हो गया।
तब अकबर ने कहा था कि-
जिसके हाथी को मैं अपने सामने नहीं झुका पाया,
उस महाराणा प्रताप को क्या झुका पाउँगा.?

इसलिए मित्रो हमेशा अपने
भारतीय होने पे गर्व करो।

UP में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पूरे देश में सबसे आसान, एक व्हाट्सऐप मैसेज से होगा सारी समस्य 20/12/2016

m.patrika.com/news/sidharthnagar/driving-licence-rules-in-up-news-in-hindi-1468220/

UP में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पूरे देश में सबसे आसान, एक व्हाट्सऐप मैसेज से होगा सारी समस्य प्रदेश के किसी भी जिले के लाइसेंस व आरसी की जानकारी भी मैसज के जरिये मिलेगी।

20/12/2016

** आंदोलन, घटनाएं और वर्ष **
-----------------------
स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित आंदोलन एवं वर्ष
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
Ans-1885 ई.
2. बंग-भंग आंदोलन(स्वदेशी आंदोलन)
Ans-1905 ई.
3. मुस्लिम लीग की स्थापना
Ans-1906 ई.
4.कांग्रेस का बंटवारा
Ans-1907 ई.
5. होमरूल आंदोलन
Ans1916 ई.
6. लखनऊ पैक्ट
Ans-दिसंबर 1916 ई.
7. मांटेग्यू घोषणा
Ans-20 अगस्त 1917 ई.
8. रौलेट एक्ट
Ans-19 मार्च 1919 ई.
9. जालियांवाला बाग हत्याकांड
Ans-13 अप्रैल 1919 ई.
10. खिलाफत आंदोलन
Ans-1919 ई.
11. हंटर कमिटी की रिपोर्ट प्रकाशित
Ans-18 मई 1920 ई.
12. कांग्रेस का नागपुर अधिवेशन
Ans-दिसंबर 1920 ई.
13. असहयोग आंदोलन की शुरुआत
Ans-1 अगस्त 1920 ई.
14. चौरी-चौरा कांड
Ans-5 फरवरी 1922 ई.
15. स्वराज्य पार्टी की स्थापना
Ans-1 जनवरी 1923 ई.
16. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन
Ans-अक्टूबर 1924 ई.
17. साइमन कमीशन की नियुक्ति
Ans-8 नवंबर 1927 ई.
18. साइमन कमीशन का भारत आगमन
Ans-3 फरवरी 1928 ई.
19. नेहरू रिपोर्ट
Ans-अगस्त 1928 ई.
20. बारदौली सत्याग्रह
Ans-अक्टूबर 1928 ई.
21. लाहौर पड्यंत्र केस
Ans-8 अप्रैल 1929 ई.
22. कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन
Ansदिसंबर 1929 ई.
23. स्वाधीनता दिवस की घोषणा
Ans-2 जनवरी 1930 ई.
24. नमक सत्याग्रह
Ans-12 मार्च 1930 ई. से 5 अप्रैल 1930 ई. तक
25. सविनय अवज्ञा आंदोलन
Ans-6 अप्रैल 1930 ई.
26. प्रथम गोलमेज आंदोलन
Ans-12 नवंबर 1930 ई.
27. गांधी-इरविन समझौता
Ans-8 मार्च 1931 ई.
28.द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
Ans-7 सितंबर 1931 ई.
29. कम्युनल अवार्ड (साम्प्रदायिक पंचाट)
Ans-16 अगस्त 1932 ई.
30.पूना पैक्ट
Ans-सितंबर 1932 ई.
31. तृतीय गोलमेज सम्मेलन
Ans-17 नवंबर 1932 ई.
32. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन
Ans-मई 1934 ई.
33. फॉरवर्ड ब्लाक का गठन
Ans-1 मई 1939 ई.
34. मुक्ति दिवस
Ans-22 दिसंबर 1939 ई.
35. पाकिस्तान की मांग
Ans-24 मार्च 1940 ई.
36. अगस्त प्रस्ताव
Ans-8 अगस्त 1940 ई.
37. क्रिप्स मिशन का प्रस्ताव
Ans-मार्च 1942 ई.
38. भारत छोड़ो प्रस्ताव
Ans-8 अगस्त 1942 ई.
39. शिमला सम्मेलन
Ans-25 जून 1945 ई.
40. नौसेना का विद्रोह
Ans-19 फरवरी 1946 ई.
41. प्रधानमंत्री एटली की घोषणा
Ans-15 मार्च 1946 ई.
42. कैबिनेट मिशन का आगमन
Ans-24 मार्च 1946 ई.
43. प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस
Ans-16 अगस्त 1946 ई.
44. अंतरिम सरकार की स्थापना
Ans-2 सितंबर 1946 ई.
45. माउंटबेटन योजना
Ans-3 जून 1947 ई.
46. स्वतंत्रता मिली
Ans-15 अगस्त 1947 ई.

Want your business to be the top-listed Furniture Store in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Allahabad
211004