नवंबर~7
*_ईश्वर की इच्छा का अनुभव करना_*
*" मैं पूरी निष्ठा से विश्वास करता था कि एक उच्चशक्ति मेरे अंदर मेरी सद्बुद्धि को पुनर्जीवित कर सकती है और फिर मैं इस बात में सिर खपाना बंद कर दूंगा कि प्रभु की मर्जी क्या थी , अपितु फिर जो बातें जैसी थी , उन्हें मैं वैसे ही स्वीकार करूंगा और (ईश्वर के प्रति) कृतज्ञ रहूंगा*
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 198
जितना ही लंबे समय तक हम क्लीन रहते हैं उतनी ही अनिश्चितता के साथ हम " जान पाते " हैं कि हमारे बारे में हमारी इतनी शक्ति की मंशा क्या है ओर उतना ही यह सब कुछ हमारे लिए अर्थहीन हो जाता है । फिर उच्चशक्ति की मंशा का ज्ञान हमारे लिए एक " जानने की बात " ना रह कर एक " अनुभव " की बात हो जाता है । हम अभी भी पूरी श्रद्धा के साथ ग्यारहवें क़दम पर अमल करते हैं । लेकिन जब हम अपनी उच्च शक्ति के "संकेत" ग्रहण करने के स्थान पर अपनी सहज अंत प्रेरणा पर ज्यादा निर्भर रहने लगते हैं और अपनी अनुभूतियों पर भरोसा करने लगते हैं कि हमें क्या आरामदायक बनाएगा ।
कुछेक वर्षों तक क्लीन रहने के बाद , हमें यह पता चल जाता है कि कब हम अपने लिए ईश्वर की इच्छा के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं । जब हम ईश्वर की इच्छा के विरुद्ध जा रहे हो , तब हम अपने अंदर उसी पुराने बेचैनी का अनुभव करने लगते हैं । वह परेशानी एक चेतावनी है कि अगर हम इसी दिशा में बढ़ते रहे तो आगे हमारे सामने ऐसी कई रातें पड़ी है , जो हमें जागकर काटनी पड़ेगी । ऐसी परिस्थितियों की तरफ हमें गौर करने की जरूरत है , क्योंकि अक्सर ये ही वे संकेत है जो हमें बताते हैं कि हम अपनी उच्च शक्ति की इच्छा के विपरीत कार्य कर रहे हैं ।
हमारा ग्यारवाँ कदम प्रार्थना और ध्यान के सच्चे लक्ष्य के बारे में हमें सब कुछ साफ-साफ बता देता है । वह बताता है कि हम अपनी समझ के ईश्वर के साथ किस तरह सचेत संपर्क स्थापित करें । वह हमारे लिए उच्च शक्ति की इच्छा का अधिक स्पष्ट अभिज्ञान लेकर जाता है और हमें उसे अमल करने की शक्ति प्राप्त करने का मार्ग दिखाता है । अब हम अधिक स्पष्टता के साथ ईश्वरेच्छा को केवल निर्दिष्ट " संकेतों " या शब्दों से ही नहीं अपितु अपनी अनुभूति के बल पर महसूस करने लगते हैं और हमारा यह महसूस करना एकदम ठीक होता है ।
*सिर्फ आज के दिन : - मैं अपनी उच्च शक्ति की इच्छा को जानने और उस पर अमल करने के लिए शक्ति प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करूंगा । जब मैं अपनी भावनाओं पर ध्यान दूंगा और जब-जब वे मुझे सही प्रतीत होंगी , तब-तब मैं उनके अनुसार कार्य करूंगा ।*
November 7, 2021
*_Feeling God's Will_*
*"I sincerely believed that a Higher Power could restore my sanity and that I would stop trying to figure out what God's will was, just accept things for what they were, and be grateful."*
Basic Text, p. 198,,
The longer we stay clean, the less surely we "know" what our Higher Power's will for us is - and the less it matters. Knowledge of our Higher Power's will becomes less a "knowing" thing and more a "feeling" thing. We still practice the Eleventh Step faithfully. But rather than look for "signs" from our Higher Power, we begin to rely more on our intuition, trusting our feelings about what will make us comfortable.
After staying clean a few years, what we do seem to know is when we are acting against God's will for us. When we are going against God's will, we get that old uncomfortable feeling in our gut. That queasiness is a warning that, if we continue in this direction, ahead lie many sleepless nights. We need to pay attention to such feelings, for they are often signals that we are acting contrary to our Higher Power's will for us.
Our Eleventh Step clearly states the true goal of prayer and meditation: improvement of our conscious contact with the God of our understanding, bringing us clearer knowledge of our Higher Power's will for us and the power to carry it out. We know God's will most clearly by how it feels, not by "signs" or words - and it feels right.
*Just for Today: I will pray for the knowledge of my Higher Power's will for me and the power to carry it out. I will pay attention to my feelings, and act when they feel right.*
Nasha Mukti Kendra 8059333222
SAY NO TO DRUGS
BACK TO LIFE
NARCOTICS ANONYMOUS
WELCOME TO DRUG'S FREE ZONE
BEAUTIFUL LIFE
Miracle zone
जून~16
*_जीवन को स्वीकारना_*
*“ कुछ चीजों को हमें स्वीकार करना पड़ेगा और बाकी चीजों को हम बदल सकते हैं । इस भेद को जानने की सद्बुद्धि हमारे आध्यात्मिक कार्यक्रम की उन्नति के साथ आती है।"*
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 86
आनुपातिक तौर पर जिन बातों को हम चाहते हैं उन्हें स्वीकारना बड़ा आसान होता है , जबकि वह बातें , जो हम नहीं चाहते , उन्हें स्वीकार कर पाना बड़ा कठिन हो जाता है । लेकिन अपनी अभिरुचियों के मुताबिक सब को डालने की कोशिश करना और अपनी एक अलग दुनिया बना लेने से कुछ नहीं होगा , किसी समस्या का समाधान नहीं होगा । वस्तुतः अपनी तमाम समस्याओं के लिए अपने आसपास बिखरे पूरे संसार को जिम्मेदार समझने , गलत सोच के कारण ही हम बराबर नशा करते रहे - और नशा करते रहने के लिए हमारे इसी नजरिए ने हमें लगभग मौत के कगार पर ला खड़ा किया ।
कदमों पर चलने की दिशा में आगे बढ़ने पर हम अपने स्वयं से कुछ कठोर सवाल पूछने लगते हैं कि अब हम जिस प्रकार का तिरस्कार पूर्ण जीवन जीते रहे उसमें हमने स्वयं कितना बड़ा रोल अदा किया है । अधिकतर मामलों में हमने यही पाया है कि बदलाव के लिए जिस बात की जरूरत थी , वह था हमारा दृष्टिकोण - ना कि वे लोग , स्थान और बातें जिनसे हम घिरे हुए थे।
सुधार के दौरान हम प्रभु से यही प्रार्थना करते हैं कि क्या बदला जा सकता है और क्या नहीं , इसके अंतर को समझने की सद्बुद्धि हमें दें । तभी , जब एक बार हम अपनी परिस्थितियों की सच्चाई जान लेते हैं , हम प्रार्थना करते हैं कि हम वह हमारे भीतर बदलने की मजबूत इच्छा जागृत कर दें।
*सिर्फ आज के दिन : - हे उच्च शक्ति! क्या बदला जा सकता है और क्या मुझे स्वीकार करना पड़ेगा इसके फर्क को समझने की सद्बुद्धि मुझे दो । हे उच्च-शक्ति , मेरी मदद कर , जिससे मैं अपने उस जीवन को पूरी तरह स्वीकार कर सकूं जो तूने मुझे दिया है ।
*June~16
*_Accepting Life_*
*"Some things we must accept, others we can change. The wisdom to know the difference comes with growth in our spiritual program."*
Basic Text, p.92
It's relatively easy to accept the things we like-it's the things we don't like that are hard to accept. But remaking the world and everyone in it to suit our tastes would solve nothing. After all, the idea that the world was to blame for all our problems was the attitude that kept us using-and that attitude nearly killed us.
In the course of working the steps, we begin to ask ourselves hard questions about the roles we ourselves have played in creating the unacceptable lives we've lived. In most cases, we've found that what needed changing was our own attitude and our own actions, not the people, places, and things around us.
In recovery, we pray for wisdom to know the difference between what can and can't be changed. Then, once we see the truth of our situation, we pray for the willingness to change ourselves.
*Just for today: Higher Power, grant me the wisdom to know the difference between what can be changed and what I must accept. Please help me gratefully accept the life I've been given.*
जून~12
*_आशा की एक दृष्टि_*
*“ जी हां , हम आशा की एक दृष्टि हैं! ”*
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 49
जब हम नशे में फंसे हुए अपने आखरी मुकाम तक पहुंच गए थे तब हम में से अनेक नशा लिए बिना अपनी जिंदगी की तमाम उम्मीदों से हाथ धो बैठे थे । हम सोचते थे कि हमारी किस्मत में अब केवल इस नशे की बीमारी में घुल-घुल कर मर जाना ही लिखा है । लेकिन वह क्षण हमारे लिए कितना प्रेरणादायक सिद्ध हुआ जब हम पहली बार नारकोटिक्स एनोनिमस की मीटिंग में आए और हमने पूरे कमरे को अपने जैसे ही उन तमाम एडिक्टों से खचाखच भरे हुए पाया जो क्लीन होकर रह रहे थे । नि:संदेह एक क्लीन एडिक्ट ही आशा की एक दृष्टि है!
आज , वही उम्मीद हम दूसरों में जगाते हैं।नारकोटिक्स एनोनिमस में आने वाले तमाम नए-नए एडिक्ट हमारी आंखों में खुशी की रोशनी की चमक देखते हैं , ध्यानपूर्वक हमारी दैनिक गतिविधियों को समझने बुझने की कोशिश करते हैं , नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंगों में हमने क्या हासिल किया है । अब तक वे अपने स्वयं पर विश्वास करना नहीं सीख लेते।
नए-नए आने वालों को सुनाई देता है - आशा का वह संदेश जो हम उन तक पहुंचा रहे हैं । वह अपनी आंखों किन्ही " सुखद रंगीन चश्मे " चढ़ाए हमारी और निहारते रहते हैं । सुधार के दौरान उच्च-शक्ति से संपर्क स्थापित करने में हम आत्मसंघर्ष के जिस दौर से गुजरे हैं उसमे वे हमेशा किसी खास चारित्रिक दोष के नजरिए से ही हमारे संघर्ष को नहीं देखते , अपितु उन्हें यह पहचानने में वक्त लगता है कि नारकोटिक्स एनोनिमस में पिछले तीन , छह या दस वर्षों से क्लीन रह रहे हमारे जैसे "पुराने सदस्य" भी बहुदा सिद्धांतों की अपेक्षा व्यक्तित्व को ज्यादा महत्व देते हैं या अनेक अशोभनीय चारित्रिक दोषों से पीड़ित रहते हैं!
हां , यहां आने वाले नए एडिक्ट्स कभी-कभी हमें भी परीक्षण मंच पर खड़ा कर देते हैं । सुधार के दिनों में हम किस जद्दोजहद से गुजरे , हमारे आत्मसंघर्ष की बारीकियां क्या थी - इन सब बातों को खुले मन से स्वीकारना और बताना अच्छा ही है क्योंकि वक्त के साथ-साथ इन तमाम नए-नए आए लोगों को भी तो उन्ही परीक्षणों से गुजरना होगा और तभी यह नए लोग याद रख सकेंगे कि उनसे पहले दूसरे भी इन्हीं तमाम कठिनाइयो से गुजरे हैं और फिर भी क्लीन रह रहे हैं!
*सिर्फ आज के दिन : - मैं याद रखूंगा कि मैं उन सबके लिए एक प्रकाश स्तंभ हूं जो मेरे मार्ग का अनुसरण करना चाहते हैं - आशा की एक दृष्टि उम्मीद की एक किरण !
।*June~12
*_A Vision of Hope_*
*"Yes, we are a vision of hope..."*
Basic Text, p. 51
By the time we reached the end of our road, many of us had lost all hope for a life without the use of drugs. We believed we were destined to die from our disease. What an inspiration it was, then, coming to our first meeting and seeing a room full of addicts who were staying clean! A clean addict is, indeed, a vision of hope.
Today, we give that same hope to others. The newcomers see the joyful light in our eyes, notice how we carry ourselves, listen to us speak in meetings, and often want what we have found. They believe in us until they learn to believe in themselves.
Newcomers hear us carry a message of hope to them. They tend to see us through "rose-colored glasses," They don't always recognize our struggle with a particular character defect or our difficulties with improving our conscious contact with our Higher Power. It takes them time to realize that we, the "old-timers" with three or six or ten years clean, often place personalities before principles or suffer from some other unsightly character defects. Yes, the newcomer sometimes places us on a pedestal. It is good, though, to openly admit the nature of our struggles in recovery for, in time, the newcomer will be walking through those same trials. And that newcomer will remember that others walked through that difficulty and stayed clean.
*Just for today: I will remember that I am a beacon to all who follow in my path, a vision of hope.*
🙏🙏 जून~6 सुधार रातों-रात ही नहीं हो जाता
“ नारकोटिक्स एनोनिमस के बारह कदम एक बढ़ती हुई रिकवरी की प्रक्रिया है जो हमारी रोजाना की जिंदगी में स्थापित हैं !"
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 81
सुधार में आने के कुछ समय बाद हमें लगता है कि अभी भी हमें अति प्रबल व्यक्तिगत समस्याएं जैसे कि क्रोधावेश और हताशा का सामना करना पड़ सकता है। जब हम यह समझ लेते हैं कि हो क्या रहा है तब हम चीखने-चिल्लाने लगते हैं " मैं इतना कड़ा परिश्रम करता रहा हूं। मैं तो सोचता था कि मैं...!" सुधर गया , पर क्या वाकई ? शायद नहीं ! बार-बार हमें यही सुनने को मिलता है कि सुधार एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है और इसलिए हम शायद कभी भी ठीक नहीं हो पाएंगे । फिर भी कभी-कभी हमें लगता है कि अगर हम सुधार कार्यक्रम के कदमों पर भरपूर चले , जी भरकर प्रभु से प्रार्थना करें और ज्यादा से ज्यादा गाय मीटिंगों में जाएं तो अंततः हम बिल्कुल ठीक भले ही न हों , पर हम कुछ तो होंगे ही!
और वाकई हम "कुछ" हैं। हम सुधर रहे हैं -सुधर रहे हैं , अपने सक्रिय एडिक्शन से। कोई बात नहीं , कदमों की प्रक्रिया से गुजरते हुए हमने कुछ भी , कितना भी झेला हो , हमेशा कुछ ना कुछ झेलने और कर गुजरने के लिए कुछ तो रहेगा ही! अपनी प्रथम सूची में हमारे लिए क्या महत्वपूर्ण था , भले ही हमें अब याद नहीं , या हम उसके बारे में न सोचे - लेकिन कालांतर में वह हमारे सामने आएगा ही । बारंबार हम उस चीज को का सामना करने के लिए कदमों की प्रक्रिया की तरफ झुकेंगे ही , जो बात हमें परेशान कर रही है। जितना ही हम इस प्रक्रिया पर अमल करेंगे , उतना ही हम इस पर भरोसा करेंगे , क्योंकि हम इसके परिणामों को देख सकते हैं । हम क्रोध ओर रोष छोड़ कर क्षमा करने की तरफ बढ़ते हैं , इनकार करने से हट कर ईमानदारी औऱ स्वीकृति तथा कष्ट से हट कर आत्म शांति की तरफ बढ़ते हैं।
सुधार रात भर में नहीं हो जाता और हमारा सुधार तो कभी भी पूर्ण नहीं होगा । लेकिन हर दिन एक नया उपचार और आने वाले कल के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है।
सिर्फ आज के दिन :- मैं आज अपने सुधार के लिए वह सब कुछ करुंगा , जो मैं कर सकता हूँ और सुधार की अनवरत गतिशील प्रक्रिया में अपनी आशा को बराबर रखूंगा!
Good Morning Wid love n hugs 🙏🙏🙏 June 6
Recovery Doesn't Happen Overnight
"The Twelve Steps of Narcotics Anonymous are a progressive recovery process established in our daily living."
Basic Text, p. 99
After some time in recovery, we may find we are faced with what seem like overwhelming personal problems, angry feelings, and despair. When we realize what's going on, we may wail, "But I've been working so hard. I thought I was..." Recovered, maybe? Not hardly. Over and over, we hear that recovery is an ongoing process and that we are never cured. Yet we sometimes believe that if we just work our steps enough, pray enough, or go to enough meetings, we'll eventually... Well, maybe not be cured, but be something!
And we are "something." We're recovering-recovering from active addiction. No matter what we've dealt with through the process of the steps, there will always be more. What we didn't remember or didn't think was important in our first inventory will surely present itself later on. Again and again, we'll turn to the process of the steps to deal with what's bothering us. The more we use this process the more we'll trust it, for we can see the results. We go from anger and resentment to forgiveness, from denial to honesty and acceptance, and from pain to serenity.
Recovery doesn't happen overnight, and ours will never be complete. But each day brings new healing and the hope for more tomorrow.
Just For Today: I will do what I can for my recovery today and maintain hope in the ongoing process of recovery.
मई~27
*_दिन की चुनौती का सामना_*
*“... ईश्वर से मदद मांगने का निर्णय सबसे बड़ी ताकत और साहस का स्त्रोत होता है!”*
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 25
कोई भी चुनौती हमारे अंदर सफल होने के लिए साहस और हिम्मत पैदा कर देती है! एकदम नई और अनजान बातें हमारे सामने चुनौती बन कर खड़ी हो जाती है, भले ही वह बातें हमारे लिए अच्छी हो या बुरी! हमें अपने अंदरूनी और बाहरी रुकावटें व विरोधों से चुनौती मिलती है! तमाम नई और कठिन बातें, तमाम रुकावटें और विरोध, सब हमारी “जिंदगानी की कीमत पर हमारी अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है!” क्लीन रहने का मतलब ही चुनौतियों का सामना करना सीखना है!
हमें से बहुतों नहीं जाने अनजाने चुनोतियों से बचने के लिए ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था! हममें से अनेक अपनी सफलता-असफलता को लेकर बेहद शंकित और डरे हुए भी थे! हर रोज जितना ही हम नित्य-प्रति मिलने वाली चुनौतियों से मुंह मोडते गए, हम उतना ही स्वाभिमान खोते चले गए !अपनी शर्मनाक स्थिति को छुपाने के लिए हम में से कुछ एक ने ड्रग्स का सहारा लेना शुरू कर दिया! हर बार जब-जब हमने ऐसा किया, हमारी अपनी चुनौतियों से जूझने की क्षमता कम होती चली गई और नशा करने की संभावना बढ़ती गई और हम ज्यादा ड्रग्स लेने लगे!
नारकोटिक्स एनोनिमस कार्यक्रमों में काम करने पर हमें वह तौर-तरीके पता चल गए, जिनकी बदौलत हम किसी भी चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सकते हैं! अब हम अपने से बड़ी शक्ति में विश्वास करने लगे हैं, जो हमसे बड़ी है, महान है! वह जो हमारी इच्छायों, भावनाओं की तथा जीवन की देखभाल करती है! हम उस शक्ति से प्रार्थना करते हैं कि वह हमारे चारित्रिक दोषों को दूर करें - उन तमाम दोषों को, जिन्होंने हमारी जिंदगी को एकदम अस्त-व्यस्त बना दिया था! उस उच्च शक्ति से सचेत संपर्क साबित करने के लिए हमने अपनी चेतना के स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है! नारकोटिक्स एनोनिमस के कदमों की बदौलत ही हमें ड्रग्स से छुटकारा पाने और एक नई जिंदगी जीने की योग्यता पैदा हुई है!
हर रोज, नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और हर रोज सुधार कार्यक्रम के अनुसार काम करते हुए हमें उन चुनौतियों का सामना करने की सीख दी जाती है!
*सिर्फ आज के दिन : मैं अपनी उच्च शक्ति से प्रार्थना करूंगा कि वह मुझे आज की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह खुलकर हर तरह की मदद करे!*
May~27
*_Meeting the Day's Challenge_*
*"...the decision to ask for God's help is our greatest source of strength and courage."*
Basic Text, p. 26
A challenge is anything that dares us to succeed. Things new and unfamiliar serve as challenges, whether those things appear good or bad to us. We are challenged by obstacles and opposition from within ourselves and from without. New and difficult things, obstacles and opposition, all are a part of "life on life's terms" Living clean means learning to meet challenge.
Many of us, consciously or unconsciously, took drugs to avoid meeting challenge. Many of us were equally afraid of failure and success. Each time we declined the day's challenge, we suffered a loss of self-esteem. Some of us used drugs to mask the shame we felt. Each time we did that, we became even less able to meet our challenges and more likely to use.
By working the NA program, we've found the tools we need to successfully meet any challenge. We've come to believe in a Power greater than ourselves, a Power that cares for our will and our lives. We've asked that Power to remove our character defects, those things that made our lives unmanageable. We've taken action to improve our conscious contact with that Higher Power. Through the steps, we've been given the ability to stop using drugs and start living.
Each day, we are faced with new challenges. And each day, through working our program of recovery, we are given the grace to meet those challenges.
*Just for today: I will ask my Higher Power to help me squarely meet today's challenge.*
मई-22 आध्यात्मिक जागृति के लक्षण
"यह कदम एक जागृति की तरफ ले जाता है जो स्वरूप से आध्यात्मिक है ! इस जागृति का सबूत हमारी जिंदगियों में बदलाव है!"
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 46
हम जानते हैं कि एडिक्शन की बीमारी का पता कैसे लगाया जाए ! इसके लक्षण निर्विवाद हैं ! हम ड्रग्स पाने की बेइंतहा ललक के अलावा नशे से पीड़ित एवं स्वेच्छाचारिता से परिपूर्ण व्यवहार करने लगते हैं ! जब हमारा नशा सातवें आसमान पर होता था तब संभवत ही हम भयंकर यातना के दौर से गुजरते थे ! हमने पूरी तत्परता से अपने तथा दूसरों के मूल्यांकन का यत्न किया और अपना अधिकांश समय चिंताओं अथवा नशे के नतीजों को नियंत्रित करने पर लगाया !
जिस तरह नशे की बीमारी कुछ खास लक्षणों के साथ प्रकट हो जाती है उसी तरह एक सुधरते हुए एडिक्ट में आध्यात्मिक जागृति भी अपने कुछ स्पष्ट संकेतों से अपने को प्रकट कर देती है ! हम एडिक्टों में अचानक तेजी से स्फूर्त कुछ खास आदतों का गहराई से निरीक्षण कर सकते हैं , जैसे कि - वह अपने स्वयं के तथा दूसरों के कार्यों तथा आचरण के बारे में अभिरूचि लेना एकदम से कम कर देते हैं , या पूरी तरह बंद कर देते हैं ! हर पल को दीवानों की तरह गफलत में जीने लगते हैं ! व्यर्थ में यूं ही रह-रहकर हंसने लगते हैं , अट्ठहास करने लगते हैं !
अगर हम किसी में आध्यात्मिक जागृति के लक्षणों को उभरते हुए देखें , तो हमें यह भी सावधानी पूर्वक भांपना होगा कि यह जागृतिमूलक लक्षण संक्रमित हैं ! ऐसे में हमारे लिए श्रेष्ठ यही होगा कि हम इन लोगों के निकट जाएं ! जैसे ही हम आत्मविभोर हो बार-बार आभार प्रदर्शन के लिए उत्कंठित होते हैं , वैसे ही हमारे संगी-साथी सदस्यों में भी प्रेम और जुड़ाव की एक बड़ी हुई ग्रहणशीलता नजर आने लगती है !और हम भी उस प्रेम और जुड़ाव का जवाब देने के लिए अपने में एक अनियंत्रित उत्तेजना अनुभव करने लगते हैं !तब हमें भी लगता है कि हमारे भीतर भी एक आध्यात्मिक जागृति जाग चुकी है !
सिर्फ आज के दिन : मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि मैं आध्यात्मिक जागृति का अनुभव करूँ ! अब मैं इसके लक्षणों की प्रतीक्षा करूँगा और जैसे ही मैं उन्हें पा लूँगा , मैं खुशी में झूम उठूंगा !
Good Morning Wid love n hugs 🙏🙏🙏 May 22
Symptoms of a Spiritual Awakening
"The steps lead to an awakening of a spiritual nature. This awakening is evidenced by changes in our lives."
Basic Text, p. 49
We know how to recognize the disease of addiction. Its symptoms are indisputable. Besides an uncontrollable appetite for drugs, those suffering exhibit self-centered, self-seeking behavior. When our addiction was at its peak of activity, we were obviously in a great deal of pain. We relentlessly judged ourselves and others, and spent most of our time worrying or trying to control outcomes.
Just as the disease of addiction is evidenced by definite symptoms, so is a spiritual awakening made manifest by certain obvious signs in a recovering addict. We may observe a tendency to think and act spontaneously, a loss of interest in judging or interpreting the actions of anyone else, an unmistakable ability to enjoy each moment, and frequent attacks of smiling.
If we see someone exhibiting symptoms of a spiritual awakening, we should be aware that such awakenings are contagious. Our best course of action is to get close to these people. As we begin having frequent, overwhelming episodes of gratitude, an increased receptiveness to the love extended by our fellow members, and an uncontrollable urge to return this love, we'll realize that we, too, have had a spiritual awakening.
Just For Today: My strongest desire is to have a spiritual awakening. I will watch for its symptoms and rejoice when I discover them.
मई-21 वापिस आते रहो
“मीटिंगें हमारा संपर्क उस जगह के साथ रखती हैं जहां से होकर हम आए हैं लेकिन ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मीटिंगों
के द्वारा हमें पता चलता है कि हम अपनी रिकवरी में कहां जा सकते हैं !"
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 52
एडिक्ट कई दृष्टि से कुछ अलग किस्म के व्यक्ति होते हैं ! जब हम नारकोटिक्स एनोनिमस में आए थे तब हमने दूसरों को भी अपने जैसा ही पाया था ! लोग - जिन्होंने हमें समझा और जिनको हम समझ सकते थे ! जहां जहां भी हम जाते थे , हम कहीं भी अपने को पराया या अजनबी अथवा अनाड़ी नहीं समझते थे ! हम अपने को दोस्तों के बीच , एन.ए की मीटिंगों में घर जैसे माहौल में महसूस करते थे!
एडिक्ट्स होते हुए भी एकबारगी ही थोड़ी देर के लिए क्लीन हो जाने पर अभी हम रुक नहीं गए , अपितु हमें कभी भी तमाम दूसरे एडिक्टों के साथ अपनी पहचान बनाए रखने की जरूरत है ! हम एन.ए की मीटिंगों में बराबर आते रहते हैं और इस जानकारी के लिए कि हम कौन हैं ! हम कहां से आए हैं ? और हम किधर जा रहे हैं ? हर मीटिंग हमें आगाह करती है कि हम कामयाबी से नशा नहीं कर सकते है ! हर मीटिंग हमें ताकीद करती है कि हम कभी भी भले-चंगे नहीं हो सकेंगे , लेकिन हां एन.ए कार्यक्रम के सिद्धांतों पर अमल करने से हम अवश्य ही सुधर सकेंगे और हर मीटिंग हमें तमाम दूसरे एडिक्टों के अनुभव और उदाहरणों को जानने समझने का मौका देती है !
मीटिंग में हम देखते हैं की अलग अलग किस्म के लोग किस तरह अपने अपने कार्यक्रम करते हैं और उनके कार्यों के नतीजे भी उनके जीवन में खुलकर सामने आ जाते हैं ! अगर हम भी वैसी ही जिंदगी जीना चाहते हैं जैसे कि दूसरे लोग जी रहे हैं , तो हमें यह पता लगाना चाहिए कि उन्होंने क्या कुछ किया है , जिसके कारण वे आज उस जगह है , जहां भी होना चाहते हैं ! नारकोटिक्स एनोनिमस की मीटिंगों में हमें उस पहचान का मौका मिलता है , जहां हम आज हैं और जहां हम कल जा सकते हैं ! जहां हम कल जाना चाहते हैं ना पहचान के इस अवसर का लाभ उठाएं बिना ना हम कुछ कर सकते हैं और ना ही कहीं जा सकते हैं और ना ही किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं ! इसीलिए हम बराबर बार-बार वापिस आते रहते हैं !
सिर्फ आज के दिन : मैं नारकोटिक्स एनोनिमस की मीटिंगों मैं भाग लेता रहूंगा जिससे मैं अपने को बराबर यह याद दिलाता रह सकूं कि मैं कौन हूं , कहां से आया हूं और मैं अपने सुधार में कहां तक जा सकता हूं !
Good Morning Wid love n hugs 🙏🙏🙏 May 21
Keep Coming Back!
"Meetings keep us in touch with where we've been, but more importantly with where we could go in our recovery."
Basic Text, p. 56
In many ways, addicts are different. When we came to Narcotics Anonymous we found others like ourselves, people who understood us and whom we could understand. No longer did we feel like aliens, strangers wherever we went. We were at home in NA meetings, among friends.
We don't stop being addicts after we've been clean awhile. We still need to identify with other addicts. We continue coming to NA meetings to keep in touch with who we are, where we've come from, and where we're going. Every meeting reminds us that we can never use drugs successfully. Every meeting reminds us that we'll never be cured, but that by practicing the principles of the program we can recover. And every meeting offers us the experience and example of other addicts in ongoing recovery.
At meetings, we see how different people work their program, and the results are apparent in their lives. If we want the lives we see others living, we can find out what they've done to get where they are. Narcotics Anonymous meetings offer us identification with where we've been and where we can go - identification we can't do without and can't get anywhere else. That keeps us coming back.
Just For Today: I will attend an NA meeting to remind myself of who I am, where I've come from, and where I can go in my recovery.
मई ~13
*_यात्रा की दिशा में आगे ही आगे_*
*" रिकवरी की प्रगति एक निरंतर चढ़ान का सफर है ! ”*
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ 75
जितना ही हम क्लीन रहते हैं , हमारा रास्ता उतना ही कठिन, सपाट और तंगतर नजर आने लगता है ! लेकिन भगवान हमें उतना नहीं देता जितना की हम संभाल ना सके ! हमारा मार्ग इतना ही कठिनाइयों से भरा क्यों ना हो , कितना ही तंग क्यों ना हो , कितना ही घुमावदार क्यों न हो - हमारे मार्ग पर उम्मीद की रोशनी बाकी है ! वह हमारी प्रगति में झलकती है !
अगर हम मीटिंगों में नियमित तौर पर जाएं और बराबर अपने को नशे से दूर रखें तो निश्चय ही हमारे जीवन की पूरी कायनात ही बदल जाएगी ! जिंदगी के उतार चढ़ाव से जुड़े सवालों के जवाब पाने की हमारी अविराम खोज हमें जीवन के हर पहलू से जुड़े सवालों तक पहुंचा ही देगी ! जिंदगी हमेशा खुशगवार ही नहीं होती , सच्ची खुशी तभी नसीब होती है जब हम जरा ज्यादा ही श्रद्धा और विश्वास के साथ उच्च शक्ति के प्रति नतमस्तक होते हैं ! कभी-कभी हमको इतना ही कर सकते हैं कि भरोसे के इस सूत्र को कसकर पकड़े रहें कि एक ना एक दिन हालात बेहतर होंगे ही !
एक ना एक दिन हमारी श्रद्धा जरूर रंग लाएगी! हम अपने अपने व्यक्तित्व की अधिक साफ-सुथरी और " पूरा परिपेक्ष्य " देखना शुरु कर देंगे ! ज्यों-ज्यों उच्च-शक्ति से हमारा आत्मिक संबंध प्रगाढ़ होता जाएगा और हम अधिक गहराई से उच्च शक्ति का अनुभव करेंगे , त्यों-त्यों स्वीकृति हमारी प्रकृति का एक अहम गुण बनती जाएगी ! सुधरने के दौरान हमारे साथ कुछ भी क्यों न घटित हो , हम अपने परम प्रिय प्रभु के प्रति पूरी तरह श्रद्धावंत रहकर बराबर बढ़ते रहेंगे !
*सिर्फ आज के दिन : मैं स्वीकारता हूं कि मैं जीवन के सारे सवालों के जवाब नहीं जानता ! पर फिर भी मुझे अपनी समझ के ईश्वर पर पूरा भरोसा है और मैं सुधरने की दिशा में बराबर आगे ही आगे बढ़ता रहूंगा !*
May~13
*_Onward On the Journey_*
*"The progression of recovery is a continuous uphill journey"*
Basic Text, p. 79
The longer we stay clean, the steeper and narrower our path seems to become. But God doesn't give us more than we can handle. No matter how difficult the road becomes, no matter how narrow, how winding the turns, there is hope. That hope lies in our spiritual progression.
If we keep showing up at meetings and staying clean, life gets... well, different. The continual search for answers to life's ups and downs can lead us to question all aspects of our lives. Life isn't always pleasant. This is when we must turn to our Higher Power with even more faith. Sometimes all we can do is hold on tight, believing that things will get better.
In time, our faith will produce understanding. We will begin to see the "bigger picture" of our lives. As our relationship with our Higher Power unfolds and deepens, acceptance becomes almost second nature. No matter what happens as we walk through recovery, we rely on our faith in a loving Higher Power and continue onward.
*Just for today: I accept that I don't have all the answers to life's questions. Nonetheless, I will have faith in the God of my understanding and continue on the journey of recovery.*
मई~11
*_मानकों को संतुलित करना_*
*“हमारी ज्यादातर प्रमुख चिंताएं और मुख्य कठिनाइयां झेलने में इसलिए कष्ट होता है क्योंकि हमें बिना नशे के जीने का अनुभव नहीं है! अक्सर जब हम किसी पुराने सदस्य को पूछते हैं कि क्या करना चाहिए , तब हम उसके सरल जवाब से अचंभित हो जाते हैं ! "*
बेसिक टेक्स्ट पृष्ठ..... 40
सुधार के दिनों में संतुलन बैठाना ऐसा ही दुष्कर है जैसे की रेत के ढेर पर नाना प्रकार के मानक लेकर बैठ जाना ! हमारा लक्ष्य यह है कि मानकों के दोनों तरफ बराबर की मात्रा में रेत जमाना है ताकि एक संतुलित मान प्राप्त हो!
सुधार की प्रक्रिया के दौरान हम ऐसा ही करते हैं ! हम अपने नशे से क्लीन समय और बारह कदमों को लेकर आधारभूत रूप से बैठ जाते हैं और फिर समान रूप से हर बात को वजन देते हुए अपने कार्यक्रम के साथ रोजगार , घर की जिम्मेदारियों , दोस्तों , स्पोंसीस मीटिंग्स और सेवा कार्यों को , कुछ इस तरह से जोड़ लेते हैं कि मानकों का संतुलन ना बिखरने पाए ! हो सकता है कि हमारा पहला प्रयास हमारे अपने मानकों को निष्फल कर दे ! हमें लग सकता है कि सेवा कार्य में जरूरत से ज्यादा उत्साहित होकर अपने रोजगार दाता या अपने परिवार को दुविधा में डाल दिया है !लेकिन जब किसी समस्या के निदान के लिए हम नारकोटिक्स एनोनिमस सेवा से ही त्यागपत्र देकर पीछे हट जाना चाहते हैं , तो हम पाते हैं कि हमारे मानकों का दूसरा पक्ष असंतुलित होने लगता है !
ऐसी स्थिति में हम उन सदस्यों से मदद की गुहार कर सकते हैं जिन्होंने अपने अपने मानक सुस्थिर कर लिए हैं ! ऐसे लोगों को आसानी से पहचाना जा सकता है वह दिलो-दिमाग एकदम चुस्त-दुरुस्त , निश्चिंत और आत्म-विश्वस्त नजर आते हैं ! यह हमारे संभ्रम को देखकर पहले तो मुस्कुराएंगे , फिर भी हमसे अपने अनुभव बांटते हुए हमें बताएंगे कि नशे से मुक्त होने की प्रक्रिया में वह कैसे धीरे-धीरे आगे बढ़े थे ! उन्होंने अपने अपने मानकों के दोनों तरफ पूरी सावधानी से किस तरह केवल कुछ एक ही रेत-कण जोड़े थे और इस तरह अपने सुधार के दौरान उन्होंने वांछित संतुलन बिठाया था !
*सिर्फ आज के दिन : मैं अपने जीवन को संतुलित करना चाहता हूं ! आज मैं दूसरों को उनके अपने अनुभवों को शेयर करने के लिए कहूंगा , जिससे वह संतुलन लाने का रास्ता ढूंढ सकें !*
May 11
*_Balancing the Scales_*
*"A lot of our chief concerns and major difficulties come from our inexperience with living without drugs. Often when we ask an old timer what to do, we are amazed at the simplicity of the answer."*
Basic Text, p. 43
Finding balance in recovery is quite a bit like sitting down with a set of scales and a pile of sand. The goal is to have an equal amount of sand on each side of the scales, achieving a balance of weight.
We do the same thing in recovery. We sit down with the foundation of our clean time and the Twelve Steps, then attempt to add employment, household responsibilities, friends, sponsees, relationships, meetings, and service in equal weights so that the scales balance. Our first try may throw our personal scales out of kilter. We may find that, because of our over-involvement in service, we have upset our employer or our family. But when we try to correct this problem by resigning from NA service altogether, the other side of the scales go out of balance.
We can ask for help from members who have stabilized their scales. These people are easy to recognize. They appear serene, composed, and self-assured. They'll smile in recognition at our dilemma and share how they slowed down, added only a few grains of sand at a time to either side of the scales, and were rewarded with balance in recovery.
*Just for Today: I seek balance in my life. Today, I will ask others to share their experience in finding that balance.*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Telephone
Website
Address
Ambala
134003