02/11/2025
छठ महापर्व पर नगर पालिका ने झुन्नूलाल चौराहा से कलेक्टर घाट रोड पर बालू गिराकर उसपर मैट बिछा दिया गया था उसके पश्चात मैट हटा लिया गया। उसके पश्चात इस सड़क पर नरकीय स्थिति हो गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष / अधिकारी इस समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे है
13/05/2025
आज फिर कलक्टर घाट रोड की समस्या पर अखबार में छपा है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती Sarita Agrawal इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
12/05/2025
गाजीपुर जिला का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण घाट कलक्टर घाट की दुर्दशा।
*कलक्टर घाट की महत्वपूर्ण जानकारी*
1:- कलक्टर घाट पर भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा जेट्टी का निर्माण हुआ है।
2:- जिले का सबसे भव्य देव दीपावली का आयोजन होता है।
3:- दक्षिण मुखी हनुमान जी का मंदिर
4:- जिले का सबसे बड़ा घाट
5:- विदेशी पर्यटको के गंगा विलास क्रूज व अन्य क्रूज का प्रमुख ठहराव केंद्र।
6:- कलेक्टर घाट पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व आरती का कार्यक्रम होना।
7:- विभिन्न त्योहार व प्रतिदिन हजारो स्नानार्थियों द्वारा स्नान ध्यान और पुजा पाठ का कार्यक्रम ।
07/11/2024
एक ऐसा त्यौहार जो चार दिन चलता है, कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटा जाता, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं होती और जबरन उगाही भी नहीं ! शराब की दुकाने बंद रखने का नोटिस नहीं चिपकना पड़ता, मिठाई के नाम पर मिलावट नहीं परोसी जाती है! उंच - नीच का भेद नहीं होता, व्यक्ति-धर्म विशेष के जयकारे नहीं लगते, किसी से अनुदान और अनुकम्पा की अपेक्षा नहीं रहती है, राजा रंक एक कतार में खड़े होते है, समझ से परे रहने वाले मंत्रो का उच्चारण नहीं होता और दान दक्षिणा का रिवाज नहीं है ।
*एक ऐसी पूजा जिसमें कोई* *पुजारी नहीं होता,*
*जिसमें देवता प्रत्यक्ष हैं*
*जिसमें ढूबते सूर्य को भी पूजते हैं,*
*जिसमें व्रती जाति समुदाय से परे है,*
*जिसमें केवल लोक गीत गाते हैं,*
*जिसमें पकवान घर पर बनते हैं*,
*जिसमें घाटों पर कोई ऊँच नीच नहीं है,*
*जिसमें प्रसाद अमीर गरीब सभी श्रद्धा से ग्रहण करते हैं।*
*जिसमे प्रकृति संरक्षण का बोध होता है*
*जिसमे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संजीवनी मिलती हो*
*ऐसे सामाजिक सौहार्द, सद्भाव, शांति, समृद्धि और सादगी के महापर्व छठ की शुभकामनाएं।*
🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐
28/10/2024
दीपावली के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा कलेक्टर घाट रोड पर सफाई (प्रदूषण फैलाने ) कार्य। जनप्रतिनिधि वो प्रशासन ध्यान दें।
31/01/2024
ग़ाज़ीपुर के घाट कब सुधरेंगे?